HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले उठाई देश में चार राजधानियों की मांग, कहा-सिर्फ दिल्ली ही क्यों?

ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले उठाई देश में चार राजधानियों की मांग, कहा-सिर्फ दिल्ली ही क्यों?

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वहां की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयीं हैं। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि देश की राजधानी सिर्फ दिल्ली ही क्यों? उन्होंने कहा कि चार कोनों में चार राजधानी होनी चाहिए। बनर्जी ने अपने सांसदों को यह मुद्दा संसद में उठाने का भी निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर लोग बाहर के रहने वाले हैं।

पढ़ें :- 61 की उम्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष आज बनेंगे दूल्हा, अपनी ही पार्टी की नेत्री से रचाएंगे शादी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, एक समय था कि कोलकता देश की राजधानी थी, तो एक बार फिर से शहर को भारत की दूसरी राजधानी के रूप में घोषित नहीं किया जाना चाहिए? कोलकाता को देश की दूसरी राजधानी बनानी ही होगी।

सीएम ममता बनर्जी का ये बयान उस समय आया है जब पीएम मोदी बंगाल पहुंचने वाले थे, जिसके कारण ये बेहद ही अहम माना जा रहा है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि दक्षिण भारत के राज्य जैसे- तमिलनाडु, कर्नाटक या केरल में भी एक राजधानी बननी चाहिए। अगली राजधानी- उत्तर प्रदेश, पंजाब या राजस्थान में होनी चाहिए। वहीं, एक बिहार, ओडिशा या फिर कोलकाता में होनी चाहिए।

 

पढ़ें :- ऐसा लगता है कि जनविरोधी मोदी सरकार ने MGNREGA की मजदूरी बढ़ाने से कर दिया है इंकार : खरगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...