HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान शख्स ने मारी गोली, हार्ट ने काम करना बंद किया

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान शख्स ने मारी गोली, हार्ट ने काम करना बंद किया

Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) पर शुक्रवार को हमला हुआ। उनको भाषण के दौरान गोली मारी गई है। फिलहाल शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हालत नाजुक है। उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है। सांस भी नहीं आ रही है। फिलहाल उनको दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून निकल गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) पर शुक्रवार को हमला हुआ। उनको भाषण के दौरान गोली मारी गई है। फिलहाल शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हालत नाजुक है। उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है। सांस भी नहीं आ रही है। फिलहाल उनको दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून निकल गया था।

पढ़ें :- अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी प​रिवार ने कश्मीर का नुकसान किया : जेपी नड्डा

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं। एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। फिलहाल एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। अब जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उस हॉस्पिटल (Nara Medical University Hospital) में जा रहे हैं, जहां शिंजो आबे भर्ती हैं।

शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। तब वह भाषण दे रहे थे। अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनको शरीर से खून भी निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।

पढ़ें :- Tirupati Laddu Row : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 'सर पूरा देश आपकी ओर देख रहा है...'

शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा

पढ़ें :- KIA EV9 इलेक्ट्रिक SUV की 10 लाख रुपए के टोकन अमाउंट पर बुकिंग शुरू, जानें कब होगी डिलीवरी

शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा।

हमलावर गिरफ्तार

शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पढ़ें :- कांग्रेस और इनेलो को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की चिंता नहीं : सीएम योगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...