चीन में खेले जा रहे WTT China Smash 2026 में भारत ने टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी मानुष शाह और दीया चिताले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mixed Doubles के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबसे खास बात यह है कि WTT Grand Smash के Mixed Doubles सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।
चीन। चीन में खेले जा रहे WTT China Smash 2026 में भारत ने टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी मानुष शाह और दीया चिताले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mixed Doubles के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबसे खास बात यह है कि WTT Grand Smash के Mixed Doubles सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।
आपको बता दें कि इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मानुष शाह और दीया चिताले का सामना रोमानिया के Eduard Ionescu और Bernadette Szocs से हुआ। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी। मानुष और दीया ने रोमानियाई जोड़ी को सीधे तीन गेमों में 11-9, 13-11 और 11-3 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
वहीं मुकाबले का दूसरा गेम बेहद रोमांचक रहा, जहां भारतीय जोड़ी ने 13-11 से जीत हासिल की। इसके बाद तीसरे गेम में मानुष और दीया ने शानदार लय जारी रखते हुए 11-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि WTT Grand Smash के Mixed Doubles में भारत के लिए एक नया इतिहास भी रच दिया। यह उपलब्धि भारतीय टेबल टेनिस के लिए बेहद खास मानी जा रही है।
आपको बता दें कि मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। सितंबर 2026 में हुए Asian Games में दोनों ने Mixed Doubles में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ऐसे में China Smash में सेमीफाइनल तक पहुंचना दोनों खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म का एक और बड़ा उदाहरण है।
अब भारतीय फैंस की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। यदि मानुष शाह और दीया चिताले सेमीफाइनल में जीत हासिल करते हैं, तो उनके पास China Smash के Mixed Doubles फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक और बड़ा इतिहास रचने का अवसर होगा।