Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2026 : मंगल महाराज का गोचर राहु के स्वामित्व वाले आद्रा नक्षत्र में, इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

Mangal Gochar 2026 : मंगल महाराज का गोचर राहु के स्वामित्व वाले आद्रा नक्षत्र में, इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल महाराज का राहु के स्वामित्व वाले नक्षत्र आद्रा नक्षत्र में मंगल का महागोचर होने वाला है। इस महागोचर का प्रभाव राशियों पर 2 सितंबर 2026 तक रहने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, उग्र ग्रह मंगल और राहु के नक्षत्र का यह मिलन अचानक बड़े बदलाव, आक्रामक ऊर्जा और कामकाज में तेजी लाता है। ऐसे में कौन-कौन सी राशियां इस गोचर से ज्यादा प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं विस्तार से.

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में करेंगे गोचर,आएगा बड़ा बदलाव

1.कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिला है। लंबे समय से रुके हुए या अटके हुए काम अब पूरे होने वाले हैं। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहना मिलेगी। उच्च अधिकारी आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए यह वक्त पेशेवर जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सर्वोत्तम है। आपको इस समय करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है। इस समय आपको लीडरशीप का मौका मिलेगा, जिसमें सफलता भी हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आत्मविश्वास बढ़ेगा। इन्हें साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय आपकी मेहनत और पराक्रम रंग लाएगी। आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी नए साधनों का प्रवेश होगा।

 

Advertisement