1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माघ मेला स्नान विवाद में कूदीं मायावती, राजनीति को धर्म से न जोड़ने की दी नसीहत

माघ मेला स्नान विवाद में कूदीं मायावती, राजनीति को धर्म से न जोड़ने की दी नसीहत

Prayagraj Magh Mela Snan Controversy : प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व को लेकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद पर सियासत तेज होने लगी है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और विपक्ष इस मामले में अब सीधे तौर पर योगी सरकार पर हमला बोल रहा है। इस बीच, यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीति को धर्म से न जोड़ने की नसीहत दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'सिर्फ बुलडोजर चलाने से कुछ नहीं होगा, असली बदलाव दिल जीतने और जख्म भरने से आएगा...' सपा में शामिल होने से पहले बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी किसी भी धर्म के पर्व, त्योहार, पूजापाठ, स्नान आदि में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप एवं प्रभाव पिछले कुछ वर्षों से काफी बढ़ गया है, जो नये-नये विवाद, तनाव व संघर्ष आदि का कारण बन रहा है, यह सही नहीं है तथा इन सबको लेकर लोगों में दुख एवं चिन्ता की लहर स्वाभाविक है। वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के लिये धर्म को राजनीति तथा राजनीति को धर्म से जोड़ने के कई ख़तरे हमेशा बने रहते हैं तथा प्रयागराज में स्नान आदि को लेकर चल रहा विवाद, एक-दूसरे का अनादर व आरोप-प्रत्यारोप इसका ताजा़ उदाहरण है। इससे हर हाल में ज़रूर बचा जाना ही बेहतर।”

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने दो अफसरों का किया तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया?

मायावती ने आगे लिखा, “वैसे भी देश का संविधान व क़ानून ईमानदारी से जनहित व जनकल्याणकारी कर्म को ही वास्तविक राष्ट्रीय धर्म मानकर राजनीति को धर्म से तथा धर्म को राजनीति से दूर रखता है, जिस पर सही नीयत व नीति से अमल हो, ताकि राजनेतागण अपना सही संवैधानिक दायित्व, बिना किसी द्वेष व पक्षपात के, सर्वसमाज के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हित में ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभा सकें, वर्तमान हालात में भी लोगों की यही अपेक्षा। अतः प्रयागराज में स्नान को लेकर चल रहा कड़वा विवाद आपसी सहमति से जितना जल्द सुलझ जाये उतना बेहतर। इसके साथ ही, आज ’उत्तर प्रदेश दिवस’ की सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...