1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut Murder: जेल में मुस्कान का ड्रामा, बोली- साहिल के बगल में रहना चाहती हूं, पूरी रात बहाए घड़ियाली आंसू

Meerut Murder: जेल में मुस्कान का ड्रामा, बोली- साहिल के बगल में रहना चाहती हूं, पूरी रात बहाए घड़ियाली आंसू

Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी इस समय जेल की हवा खा रही है। गिरफ्तारी के बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन, चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद मुस्कान का ड्रामा जारी है। वह बार-बार अपने प्रेमी के बगल में रहने की जिद कर रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ राजपूत के हत्यारे मुस्कान और साहिल ने जेल में बेचैनी भरी रात बिताई। इस दौरान मुस्कान घड़ियाली आंसू बहाती रही। पीटीआई ने जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि मुस्कान रात भर रोती रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा, ‘मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया। मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) में रखा गया, वहीं साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में रखा गया।’

वीरेश राज शर्मा ने आगे बताया, ‘मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया।’ बताया जा रहा है कि जेल में दोनों हत्यारे अलग नहीं रहना चाहते। सूत्रों की मानें तो मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुस्कान 18 मार्च को अपने घर जाकर माता-पिता को हत्या के बारे में बताया। जिसके बाद वह मुस्कान को पुलिस के पास ले गए। इसके बाद केस दर्ज किया गया। फिर शव बरामद किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...