1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. सोशल मीडिया स्टार बिबेक पंगेनी को करोड़ों दुआएं,पत्नी का अटूट प्रेम व डॉक्टरों की मेहनत से नहीं बच पाई जान, इस बीमारी ने छीनी सांसें

सोशल मीडिया स्टार बिबेक पंगेनी को करोड़ों दुआएं,पत्नी का अटूट प्रेम व डॉक्टरों की मेहनत से नहीं बच पाई जान, इस बीमारी ने छीनी सांसें

Bibek Pangeni Death: सोशल मीडिया स्टार बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) का 19 दिसंबर को निधन हो गया। वो लंबे समय से ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) से जूझ रहे थे। अपनी बीमारी से जूझते हुए भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विवेक और उनकी पत्नी काफी एक्टिव थे। वो लगातार अपने वीडियोज को शेयर करते रहते थे।

By santosh singh 
Updated Date

Bibek Pangeni Death: सोशल मीडिया स्टार बिबेक  पंगेनी (Bibek Pangeni) का 19 दिसंबर को निधन हो गया। वो लंबे समय से ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) से जूझ रहे थे। अपनी बीमारी से जूझते हुए भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिबेक और उनकी पत्नी काफी एक्टिव थे। वो लगातार अपने वीडियोज को शेयर करते रहते थे। उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और उन्हें अपनी मुश्किलों से उबरने की हिम्मत दी। उनके निधन की खबर के बाद उनके फॉलोअर्स को बड़ा सदमा लगा है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस

कैंसर से जूझते हुए भी रहे पॉजिटिव

बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) के बारे में सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने अपने कैंसर के इलाज के पलों को लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ शेयर किया। उनकी इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो में उनके इलाज की जानकारी, मानसिक संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय मिलता था। इन वीडियो के जरिए उन्होंने ये संदेश दिया कि कठिन समय में भी उम्मीद और सकारात्मकता को बनाए रखना जरूरी है। बिबेक स्टेज 4 के ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) से जूझ रहे थे, जिसमें उनके बचने के बेहद कम चांस थे, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

विवेक की पत्नी ने दिया साथ

उनकी कहानी ने न सिर्फ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे लोगों को प्रेरित किया, बल्कि ये भी दिखाया कि एक व्यक्ति अपनी मुश्किलों से कैसे निपट सकता है? बिबेक के इस सफर में करोड़ों लोगों की दुआएं थीं, पत्नी का प्यार था और डॉक्टरों की मेहनत थी लेकिन बावजूद इसके उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी पत्नी सृजना सुबेदी (Srujana Subedi) ने दिन-रात अपने पति की सेवा की। उन्होंनेअपनी लाइफ ही पूरी अपने पति विवेक के नाम कर दी थी।

स्वास्थ्य में लगातार आ रही थी गिरावट

हालांकि बिबेक ने अपनी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी, लेकिन हाल ही में उनकी स्वास्थ्य स्थिति तेजी से बिगड़ी। इलाज के बावजूद उनका शरीर संघर्ष करता रहा और 19 दिसंबर को उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरे शोक में डाल दिया।

बिबेक का निधन उनके परिवार के लिए एक अत्यधिक दुखद घटना है। उनकी पत्नी ने उनके साथ हर पल बिताया, उन्हें सहारा दिया और उनके संघर्ष में साथी बनीं। विवेक का ये अदम्य साहस और उनकी पत्नी का समर्थन एक मजबूत और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

पढ़ें :- Viral Video : एक्टर रामचरण की तरफ दौड़ा फैन तो घबराईं जान्हवी कपूर, बॉडीगार्ड ने उठाकर किया बाहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...