1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mirzapur Braking: दर्शनार्थियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, छह लोग लापता, मां विंध्यवासिनी के करने आए थे दर्शन

Mirzapur Braking: दर्शनार्थियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, छह लोग लापता, मां विंध्यवासिनी के करने आए थे दर्शन

Mirzapur Braking: मिर्जापुर में गुरुवार को दर्शनार्थियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में नाव पर सवार नाविक समेत 12 लोगों की गंगा नदी में डूबने से जान चली गयी है। वहीं, इस घटना के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे दर्शनार्थियों की तलाश शुरू कर दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mirzapur Braking: मिर्जापुर में गुरुवार को दर्शनार्थियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में नाव पर सवार नाविक समेत 12 लोगों की गंगा नदी में डूबने से जान चली गयी है। वहीं, इस घटना के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे दर्शनार्थियों की तलाश शुरू कर दी।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

गोताखोरों की मदद से नाविक और पांच दर्शनार्थियों को बाहर निकाला। वहीं, छह लोग लापता हो गए हैं, जिनकी गोताखोर तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड के रांची से एक परिवार के 11 लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के लिए बुधवार को विंध्याचल पहुंचे थे।

दर्शन पूजन करने से पहले सभी गंगा घाट स्नान करने के लिए गए। परिवार के सभी लोग अखाड़ा घाट पर पहुंचे तो वहां पर कीचड़ था, इसलिए गंगा स्नान करने के लिए सभी नाव पर सवार होकर गंगा पार गए। स्नान करने के बाद सभी नाव पर सवार होकर इस पा आ रहे थे।

तभी बारिश और तेज हवा के कारण गंगा नदी में नाव पलट गई, जिसमें नाविक समेत 12 लोग नदी में डूब गए। इस दौरान वहां आस पास मौजूद लोगों ने आनन फानन में पांच लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जाल डालकर आसपास के अन्य गोताखोरों को बुलाकर गंगा में डूबे छह लोगों की तलाश में जुटी है।

नाव हादसे में रितिका कुमारी, राजेश कुमार तिवारी, भोला तिवारी, विकास तिवारी, सुधीर कुमार यादव, नाविक गौतम निषाद बचाए गए हैं। अनिशा, खुशबू, गुड़िया, शौर्य, सत्यम, आराध्या लापता हैं। लापता सभी लोगों की तलाश जारी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...