HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mitti Ka Ghada : मिट्टी के घड़े को घर में सही दिशा में रखें, आपके आंगन में लक्ष्मी बरसेगी

Mitti Ka Ghada : मिट्टी के घड़े को घर में सही दिशा में रखें, आपके आंगन में लक्ष्मी बरसेगी

पीढ़ियों से भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी घड़े का इस्तेमाल किया जाता है।आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो मिट्टी से बने बर्तनों में पानी पीते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mitti Ka Ghada : पीढ़ियों से भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी घड़े का इस्तेमाल किया जाता है।आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो मिट्टी से बने बर्तनों में पानी पीते है। मिट्टी से बने इस घड़े में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है। आपको कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। दरअसल, मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। मिट्टी का घड़ा वास्‍तु के लिहाज से भी बहुत अहम होता है। पानी से भरे मिट्टी के घड़े का दिखना भी बहुत शुभ माना गया है। यदि मिट्टी के घड़े को घर में सही दिशा में और सही तरीके से रखा जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

पढ़ें :- मिथुन राशि में प्रवेश करते ही अतिचारी हो जाएंगे गुरु बृहस्पति

1.मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखें क्योंकि यह वरुण देव यानी कि जल के देवता की दिशा है। ऐसा संभव न हो तो उत्तर-पूर्व में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आय बढ़ती है, उन्हें तरक्की मिलती है।
2.मिट्टी के घड़े को कभी भी खाली न रहने दें। खासतौर पर रात के समय घड़ा खाली न रहे। ऐसा करना धन हानि करता है। घड़े का भरा रहना आपके 2.घर को भी धन-धान्य से भरा रखेगा।
3.यदि आर्थिक समस्याएं खत्म न हो रही हों और करियर-व्यापार में कोई समस्या हो तो रोजाना शाम को मिट्टी के घड़े के सामने दीपक जलाएं। साथ ही शाम को कपूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...