1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को नहीं मिली जगह! संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को नहीं मिली जगह! संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि, अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ी जिम्मदारी मिल सकती है। दरअसल, कुछ समय बाद जब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा जिसके बाद अनुराग ठाकुर को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी आज शाम एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की। कहा जा रहा है कि, अमित शाह, जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई अन्य चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, पिछले मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को लेकर कई तरह की अटकलें चल रहीं ​हैं। कहा जा रहा है कि, इस बार अनुराग ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...

बताया जा रहा है कि, अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ी जिम्मदारी मिल सकती है। दरअसल, कुछ समय बाद जब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा जिसके बाद अनुराग ठाकुर को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। ऐसे में जल्द ही पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि नए अध्यक्ष का चुनाव होते ही अनुराग ठाकुर को एक बार फिर संगठन में अहम दायित्व मिल सकता है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आज ही उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।

 

पढ़ें :- मुरादाबाद में नक्शे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा होटल निर्माण, MDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...