HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी जी कांग्रेस को कहते हैं भ्रष्ट और भाजपा 10 सालों में बनी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी : प्रियंका गांधी

मोदी जी कांग्रेस को कहते हैं भ्रष्ट और भाजपा 10 सालों में बनी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं? कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही, लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और कांग्रेस को कहा जाता है भ्रष्ट पार्टी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंबा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव का प्रचार चरम पर है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (National General Secretary of Congress Priyanka Gandhi) चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं? कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही, लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और कांग्रेस को कहा जाता है भ्रष्ट पार्टी।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा संसद में चर्चा नहीं करने देना दुर्भाग्यपूर्ण, बिरला बोले- यहां नहीं होता कोई बटन

जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी, लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का किया प्रयास 

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपना संबोधन मां दुर्गा, लक्ष्मीनारायण भगवान व भोलेनाथ के जयकारे के साथ शुरू किया। कहा कि मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है। जब भी हिमाचल आती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। कहा कि आपका प्रदेश बहुत सुंदर है। पूरा देश हिमाचल की ओर देखता है। यहां की सादगी, ईमानदारी पूरे देश में सबसे अधिक है। इससे पूरे देश को सीखना चाहिए। हिमाचल देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपनी जान गंवाई। कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी, लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का प्रयास किया। मोदी जी ने पैसे देकर, भ्रष्टाचार कर प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश की। क्या यह ईमानदारी की बात है, क्या इसे सच्ची राजनीति कहते थे।  भाजपा का एक ही मकसद है कि सत्ता को अपने हाथ में रखना है। चाहे सरकारों को गिराना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े, विधायकों को घूस खिलानी पड़े या धनबल का इस्तेमाल करना पड़े।

किसानों की कर्ज माफी के लिए बनेगा स्थायी आयोग

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ का स्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा।

बीजेपी सरकार ने सेब के कोल्ड स्टोर बड़े खरबपतियों को दिए, यही तय करते हैं दाम

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि हिमाचल के सेब किसानों का हाल देखिए। तमाम कोल्ड स्टोर बड़े खरबपतियों को दिए गए हैं। यही उद्योगपति दाम तय कर रहे हैं। इसके चलते किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिलता। जनता महंगाई से जूझ रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार हैं, 30 लाख सरकारी पद खाली है। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक बनकर फोटो खींच रहे हैं। कहा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे, उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं। ओपीएस की बात होती है तो कहा जाता है पैसे नहीं, लेकिन बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए खूब पैसा है।

पढ़ें :- NEET जैसे गंभीर मुद्दे पर राहुल गांधी का माइक बंद कर, युवाओं की आवाज़ को दबाने की हो रही है साजिश : कांग्रेस

भाजपा राज्यों के बीच लकीरें खींच रही : आनंद शर्मा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  के संबोधन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा (Congress candidate Anand Sharma) ने कहा कि कांग्रेस की पहचान भारत की विविधता से है, अनेकता में एकता से है। भाजपा राज्यों के बीच में लकीरें खींच रही है। भाजपा का इरादा संविधान बदलने का है। इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा ने लोगों को बार-बार ठगा। आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग शहीदों व राष्ट्र निर्माताओं का अपमान करते हैं, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करता। हिमाचल पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की वजह से अस्तित्व में आया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी (Late Indira Gandhi) ने पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया। अग्निवीर योजना को खारिज करेंगे और पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे। कहा कि चंबा में पासपोर्ट कार्यालय, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल व चार सुरंग बनाएंगे। हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पठानकोट का हवाई अड्डा आम हवाई उड़ानों के लिए खोलने की प्राथमिकता रहेगी।

10 वर्षों में चंबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सिर्फ 10 करोड़ मिले : पठानिया

जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania) ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार है, पिछले 10 वर्षों में चंबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए मात्र 10 करोड़ रुपये दिए गए। इसलिए चंबा व कांगड़ा जिले में जन आक्रोश है। ऐसे में इस बार बदलाव निश्चित है। भाजपा की ऑपरेशन लोटसको राज्य सरकार ने नाकाम किया, सरकार स्थिर है और पांच वर्ष पूरे करेगी। आपदा की घड़ी में हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने राहत पैकेज दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...