HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Monkeypox: Case: नोएडा-गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Monkeypox: Case: नोएडा-गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

मंकीपॉक्स  (monkeypox) ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को दिल्ली से सटे नोएडा में संदिग्ध मंकीपॉक्स (monkeypox) के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश क नोएडा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Monkeypox: Case: मंकीपॉक्स  (monkeypox) ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को दिल्ली से सटे नोएडा में संदिग्ध मंकीपॉक्स (monkeypox) के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश क नोएडा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है।

पढ़ें :- अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी प​रिवार ने कश्मीर का नुकसान किया : जेपी नड्डा

आज यानी बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद में मंकी पॉक्स के तीन संदिग्ध केस मिले हैं। 47 वर्षीय मरीज ने कल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया है, जिसके बाद उसके नमूने लिए गए। वहीं, सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। टेस्ट के परिणाम आने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकती है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता किया जा रहा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंकीपॉक्स के बढ़ते केस को देखते हुए सकर्तता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोविड अस्पतालों में मंकीपॉक्स प्रभावित मरीजों के लिए कम से कम 10-10 बिस्तर आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इसे लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मंकीपॉक्स को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

 

पढ़ें :- Tirupati Laddu Row : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 'सर पूरा देश आपकी ओर देख रहा है...'

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...