1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए पीएम मोदी झुके नहीं,उलटे आतंकी व देशद्रोही कहा : प्रियंका गांधी

किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए पीएम मोदी झुके नहीं,उलटे आतंकी व देशद्रोही कहा : प्रियंका गांधी

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) न्याय संकल्प सभा (Nyay Sankalp Sabha) को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) न्याय संकल्प सभा (Nyay Sankalp Sabha) को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके झूठ और खोखले वादे.. सभी सिर्फ सत्ता लेने के लिए हैं।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

लखीमपुर-खीरी में BJP नेता के बेटे ने किसानों को कुचल दिया , उसके पिता  लड़ रहे हैं चुनाव आपकी शहादत का यही मोल है

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि जब किसान आंदोलन के समय नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किसानों को देशद्रोही कहा, तो मीडिया ने भी यही दिखाया। इस देश की मीडिया ने किसानों के संघर्ष और उनके आंसू नहीं दिखाए। जब लखीमपुर-खीरी में BJP नेता के बेटे ने किसानों को कुचल दिया तो उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। आज भी उसके पिता BJP से चुनाव लड़ रहे हैं। BJP की नजर में आपकी शहादत का यही मोल है।

इंदिरा गांधी के समय हरित क्रांति हुई और आप सबकी सहायता से देश आत्मनिर्भर बना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) के समय हरित क्रांति हुई और आप सबकी सहायता से देश आत्मनिर्भर बना। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने अपने खरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। लेकिन जब हम जनता के लिए स्कीम लाते हैं तो ये कहते हैं- देश में पैसा नहीं है, अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी। यानी नरेंद्र मोदी के पास अपने अरबपति मित्रों के लिए पैसा है, लेकिन किसानों के लिए पैसा नहीं है।

पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा

कांग्रेस पार्टी की यही विचारधारा रही है कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए

श्रीमती गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने जनता का अनादर किया है। ये चुनावी मंचों पर जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते। आज देश में जनता की बात केवल कांग्रेस पार्टी कर रही है। राहुल गांधी जी जनता की आवाज सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। फिर मणिपुर से महाराष्ट्र तक गए। कांग्रेस पार्टी की यही विचारधारा रही है कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया

700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए, मोदी सरकार झुकी नहीं

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आई तो आपने आंदोलन किया था। किसान दिल्ली के बाहर बैठे रहे। 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए, लेकिन आप झुके नहीं। किसानों को आतंकी, देशद्रोही कहा गया लेकिन नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने एक बार भी आपकी बात नहीं सुनी। जब यूपी में चुनाव होने थे, तब जाकर कानून वापस लिए गए। ये सच्चाई है कि मोदी सरकार किसानों और पंजाब के जज्बे का आदर नहीं करती।

मोदी सरकार ने खेती-किसानी से जुड़ी चीजों पर GST लगा दी ,पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया

श्रीमती गांधी ने कहा कि  हिंदुस्तान में किसानों का आदर करने की परंपरा रही है। लेकिन मोदी सरकार ने ‘किसान सम्मान’ की सिर्फ मुंहबोली बातें की हैं। ये सरकार न आपका सम्मान करती है और न आपके हित के लिए नीतियां बनाती है। मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया गया है। खेती-किसानी से जुड़ी चीजों पर GST लगा दी गई है।

मोदी कहते हैं कि देश तरक्की कर रहा है, तो देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है?

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े मंचों पर कहते हैं कि देश तरक्की कर रहा है, अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। अगर ऐसा है तो देश करोड़ों नौजवान बेरोजगार क्यों हैं? देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है? महंगाई इतनी क्यों बढ़ रही है? यहां स्टील की मैन्युफैक्चरिग ठप क्यों हो गई? उन्होंने कहा कि आम जनता की मदद के लिए मोदी सरकार के पास एक योजना नहीं है।

पढ़ें :- VIDEO: शादी को लेकर फरियादी ने जिलाधिकारी से कि ऐसी मांग की ठहाकों से गूंज उठा कार्यालय, डीएम ने दिया आश्वासन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...