1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपनी बच्ची को बचाने के लिए सांप से भिड़ी मां, जानिये फिर क्या हुआ

अपनी बच्ची को बचाने के लिए सांप से भिड़ी मां, जानिये फिर क्या हुआ

झारखंड में नदी पर नहाने के लिए गई एक महिला की छोटी बच्ची के पास सांप आ गया। महिला ने सांप को देखा तो वह बच्ची को बचाने के लिए तुरंत सांप के ऊपर लेट गई। इस दौरान सांप ने महिला को कई बार काटा, मगर महिला नही उठी।

By Sachin 
Updated Date

झारखंड में नदी पर नहाने के लिए गई एक महिला की छोटी बच्ची के पास सांप आ गया। महिला ने सांप को देखा तो वह बच्ची को बचाने के लिए तुरंत सांप के ऊपर लेट गई। इस दौरान सांप ने महिला को कई बार काटा, मगर महिला नही उठी। अन्य लोगों ने यह सब देखा तो तुरंत महिला की मदद के लिए आये और सांप को वहां से भगाया। लोगों ने सांप के काटने से घायल हुई महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

जानकारी के अनुसार यह घटना झारखंड के भुरकुंडा की है। यहां की रहने वाली महिला सरीता अपनी दुधमुही बच्ची को लेकर घर के पास ही नलकारी नदी पर नहाने के लिए गई थी। इस दौरान उसने बच्ची को नदी के पास बैठा दिया और नहाने लगी। तभी एक सांप बच्ची की ओर जाने लगा। बच्ची ने सांप को देखा तो वह डर गई और रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सरीता पहुंची तो सांप को देखा। जिसके बाद सरीता चिल्लाने लगी और मदद मांगने लगी, मगर कोई नही आया। ऐसे में कोई रास्ता नही मिलने पर सरीता अपनी बच्ची को बचाने के लिए सांप के उपर लेट गई। इसके बाद सांप ने महिला को कई बार काटा मगर वह नही उठी और मदद के लिए चिल्लाती रही। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पर अन्य लोग आये तो पूरा मामला समझ में आया। लोगों ने महिला को वहां से उठाया और सांप को भगा दिया। घायल महिला को लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रिम्स रैफर कर दिया है। फिलहाल सरीता का उपचार चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...