1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health Updates: मेदांता पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जाना मुलायम सिंह का हाल, अखिलेश से भी मिले

Mulayam Singh Yadav Health Updates: मेदांता पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जाना मुलायम सिंह का हाल, अखिलेश से भी मिले

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार अचानक खराब हो गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में अभी सुधार नहीं हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार अचानक खराब हो गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में अभी सुधार नहीं हुआ है।

पढ़ें :- क्राइस्ट द किंग के प्रधानाचार्य फादर सोबिन ने जिले में 6 वा स्थान प्राप्त करने पर शिवम यादव को पुरस्कृत किया

इस बीच अस्पताल की तरफ से उनकी हेल्थ बुल्टन भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह का उपचार क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। इस बीच उनसे मिलने वाले नेताओं का अस्पताल में जाने का सिलसिला जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मेदांता पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव के तबीयत के बारे में उनसे जानकारी ली है। बता दें कि, एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एसपी सिंह बघेल और अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर आमने—सामने थे। इस चुनाव में अखिलेश यादव को यहां से जीत हासिल हुई थी।

 

 

पढ़ें :- बीजेपी कैंडिडेट हेमा मालिनी, बोलीं- जीत का मार्जिन 5 से लेकर 7 लाख के बीच होगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...