1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mulethi Benefits : मुलेठी गुणों  के कारण मानी जाती है महत्वपूर्ण औषधि , इन बीमारियों से निजात मिलेगी

Mulethi Benefits : मुलेठी गुणों  के कारण मानी जाती है महत्वपूर्ण औषधि , इन बीमारियों से निजात मिलेगी

मुलेठी के स्वास्थ्यवर्धक गुणों को जानने के बाद  प्राचीन काल से इसका उपयोग किया जाता  रहा है। यह एक औषधीय पौधा है।  मुलेठी गुणों के कारण  महत्वपूर्ण औषधि मानी जाती है , जिसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mulethi Benefits : मुलेठी के स्वास्थ्यवर्धक गुणों को जानने के बाद  प्राचीन काल से इसका उपयोग किया जाता  रहा है। यह एक औषधीय पौधा है।  मुलेठी गुणों के कारण  महत्वपूर्ण औषधि मानी जाती है , जिसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। जिससे शारीरिक रोगों का सामना करने में मदद मिलती है। मुलेठी की चाय को पीने से गले में खुजली, सूजन, और खराश कम होती है। यह उम्मीद से भी अधिक लाभ प्रदान करता है। जैसे कि स्वास्थ्यवर्धक गुण, मुँह की सूखी खांसी को ठीक करना, और पाचन को सुधारना, मुलेठी चाय को प्रतिदिन सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। मुलेठी का पौधा लंबा होता है और इसके पत्ते हरे और चमकीले होते हैं। इसके फूल सफेद रंग के होते हैं।

पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड

मुलेठी पाउडर
घरेलू उपाय के रूप में मुलेठी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका इसका पानी बनाना है। गले का इंफेक्शन, गले में दर्द या सूजन से बचने के लिए रोज मुलेठी का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर मिला लें और सेवन करें।

स्कैल्प की समस्या दूर करता है
मुलेठी पाउडर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बालों की जड़ों को महत्वपूर्ण पोषण प्रदान करता है। बालों में शाइन भी आती है. साथ ही स्कैल्प की समस्या दूर करता है।

गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है
सर्दी में खांसी मिटाने के लिए मुलेठी की जड़ जबरदस्त घरेलू उपाय है। इसके लिए आप मुलेठी की जड़ कच्ची चबा सकते हैं। मुलेठी की जड़ चबाने से खांसी व गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है।

पढ़ें :- Video-'शुद्ध पानी जनता का हक और इस लड़ाई को हम लड़ेंगे, आप अपनी जेल रखिए तैयार' जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को दिया खुला चैलेंज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...