HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mysterious clouded leopard : नागालैंड के पहाड़ों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर देखा गया रहस्यमयी तेंदुआ

Mysterious clouded leopard : नागालैंड के पहाड़ों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर देखा गया रहस्यमयी तेंदुआ

नागालैंड के पहाड़ों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहस्यमयी तेंदुआ देखा गया। शोधकर्ताओं ने पहली बार नागालैंड के सामुदायिक जंगल में  बादल की तरह प्रिंट  वाले तेंदुए को देखा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mysterious clouded leopard : नागालैंड के पहाड़ों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहस्यमयी तेंदुआ देखा गया। शोधकर्ताओं ने पहली बार नागालैंड के सामुदायिक जंगल में  बादल की तरह प्रिंट  वाले तेंदुए को देखा है। कम ऊंचाई वाले प्राथमिक सदाबहार वर्षा वनों में रहने के लिए जाने जाने वाले इस जानवर को भारत-म्यांमार सीमा पर 3,700 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया था।

पढ़ें :- 15 Bank Merger News : 1 मई से एक राज्य में होंगे सिर्फ एक RRB बैंक , जानें क्यों लिया गया ये फैसला ?

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर करीब 3700 मीटर की ऊंचाई पर ‘क्लाउडेड लेपर्ड’ यानी कि क्लाउडेड तेंदुए को देखा गया है। ये काफी हद तक बहुत बड़े साइज वाली बिल्ली की तरह लग रहा है। दावा किया जा रहा है कि नागालैंड के पहाड़ों में इस खूंखार तेंदुआ को पहली बार देखा गया है। ये क्लाउडेड तेंदुआ शोधकर्ताओं के द्वारा रखे गए ट्रैप कैमरा में कैद हुआ है।

शोधकर्ताओं ने बताया है कि ये तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने में माहिर होता है। इसके पैरों में बहुत ताकत होती है। वो ना केवल तेजी से दौड़ने में सक्षम होता है, बल्कि पलक झपकते ही पेढ़ पर चढ़ जाता है।

 

पढ़ें :- छोटे उद्योग और किसान को बचाने के बजाए सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर उनका जीना और मुश्किल कर दिया: गौरव गोगोई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...