1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. उल्लू एप को राष्ट्रीय महिला आयोग ने असभ्य और अश्लीलता परोसने के लिए भेजा समन, 9 मई को किया तलब

उल्लू एप को राष्ट्रीय महिला आयोग ने असभ्य और अश्लीलता परोसने के लिए भेजा समन, 9 मई को किया तलब

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने उल्लू एप (Ullu App) को असभ्य और अश्लील सामग्री परोसने के लिए समन जारी किया है। इस समन में उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल (Ullu App CEO Vibhu Agarwal) और संचालक एजाज खान (Director Ejaz Khan) को 9 मई को पेश होने के लिए कहा गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने उल्लू एप (Ullu App) को असभ्य और अश्लील सामग्री परोसने के लिए समन जारी किया है। इस समन में उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल (Ullu App CEO Vibhu Agarwal) और संचालक एजाज खान (Director Ejaz Khan) को 9 मई को पेश होने के लिए कहा गया है। उल्लू एप के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है। आयोग ने ये एक्शन हाउस अरेस्ट (House Arrest) नाम के एक कार्यक्रम के वायरल कंटेट को देखकर लिया है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

आपको बता दें कि एजाज खान इस कार्यक्रम के संचालक हैं। इस कार्यक्रम में महिला भागीदार को अव्यवहारिक और सेक्सुअल बात के लिए उकसाया जाता दिखता है। इस तरह की असभ्य और गलत सामग्री महिलाओं के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाती है और उनके उत्पीड़न को बढ़ावा देती है। अगर ऐसी सामग्री को अश्लील पाया जाता है तो BNS और information technology act के तहत कार्रवाई होगी। पिछले कुछ दिनों से हाउस अरेस्ट (House Arrest)  की क्लिप वायरल होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...