HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. NEET PG 2022: काउंसलिंग Schedule जारी ,15 सितंबर से शुरू होगी Registration की प्रक्रिया, जानें जरूरी डेट्स

NEET PG 2022: काउंसलिंग Schedule जारी ,15 सितंबर से शुरू होगी Registration की प्रक्रिया, जानें जरूरी डेट्स

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने आज NEET PG काउंसलिंग का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

NEET PG 2022 : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने आज NEET PG काउंसलिंग का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है । 50 प्रतिशत AIQ और 100 प्रतिशत डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AFMS, PG DNB सीटों के लिए NEET PG काउंसलिंग की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर उपलब्ध हैं।

पढ़ें :- पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर फोन पर छात्रा से करता था गंदी बात, यौन शोषण के आरोपों से मचा हड़कंप, कुलपति ने बैठाई जांच

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन
पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक चलेगी । पेमेंट की सुविधा 23 सितंबर रात 8 बजे तक मिलेगी। कैंडिडेट्स 20 सितंबर से 25 सितंबर रात 11:55 बजे तक एरिया ऑफ स्पेशलाइजेशन का चयन कर सकेंगे। लॉकिंग पीरियड 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक रहेगा।

इंटरनल कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन
इंटरनल कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन 23 से 24 सितंबर तक होगा।  सीट आवंटन 26 से 27 सितंबर तक किया जाएगा।  नतीजे 28 सितंबर को घोषित किए जाएंगे और जॉइनिंग की तिथि 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगी।

दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन
दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी और 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक चलेगी।  पेमेंट फैसिलिटी उन्हीं दिनों 14 अक्टूबर को रात 8 बजे तक खुली रहेगी।  कैंडिडेट्स 11 अक्टूबर से 14 सितंबर रात 11:55 बजे तक एरिया ऑफ स्पेशलाइजेशन चुन सकेंगे।

लॉकिंग पीरियड
लॉकिंग पीरियड 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 11:55 बजे तक रहेगा।  यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट्स द्वारा इंटरनल कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन 14 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा।  सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक की जाएगी।  नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे और जॉइनिंग की तिथि 20 से 26 अक्टूबर तक होगी।

पढ़ें :- Media Guru Samman : 'मीडिया गुरु सम्मान' से हुए अलंकृत पत्रकारिता के 'संजय' -दामोदर सिंह राजावत

31 अक्टूबर से मॉप-अप राउंड
यूनिवर्सिटीज या इंस्टीट्यूट द्वारा इंटरनल उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 14 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा।वहीं, रिजल्ट 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे और डेट ऑफ जॉइनिंग 20 से 26 अक्टूबर होगा। ऑल इंडिया, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज और नेशनल बोर्ड के डिप्लोमेट की पोस्ट ग्रेजुएट सीटों के लिए मॉप-अप राउंड 31 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत 31 अक्टूबर से 4 नवंबर दोपहर 12 बजे तक होगी।

पेमेंट की सुविधा 4 नवंबर रात 8 बजे तक होने वाली है। स्पेशलाइजेशन का क्षेत्र चुनने का विकल्प 1 से 5 नवंबर रात 11.55 बजे तक दिया जाएगा। लॉकिंग पीरियड 5 नवंबर दोपहर 3 बजे से रात 11.55 बजे तक होगा। इंटरनल उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 4 से 6 नवंबर तक किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस 7 से 8 नवंबर तक होगा। रिजल्ट का ऐलान 9 नवंबर को होगा और डेट ऑफ जॉइनिंग 10 से 14 नवंबर होने वाली है। वहीं, पहले काउंसलिंग की शुरुआत 1 सितंबर से होने वाली थी, लेकिन ये 29 अगस्त को इसकी तारीखों में बदलाव कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...