1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा: NSS के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया सेवा-कार्य का सार

नौतनवा: NSS के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया सेवा-कार्य का सार

नौतनवा: NSS के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया सेवा-कार्य का सार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद स्मारक डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र नाथ चौबे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

समापन अवसर पर सतपुड़ा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. विमल कुमार यादव ने सात दिनों तक चले शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि NSS का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना ही नहीं, बल्कि इन मूल्यों को स्वयं के जीवन में अपनाना भी है। तभी युवा समाज की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ पाते हैं।

शिविर अवधि में सतपुड़ा एवं महात्मा गांधी इकाई के स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय पुरैनिहा से ग्राम पोखरभिंडा तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए। इनमें महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, दहेज निषेध, साक्षरता अभियान समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री चौबे ने युवाओं को राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समापन सभागार में महात्मा गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डा. रंजना सिंह ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डा. शिवज कुमार पांडेय, सुखराम सिंह, प्रियंका पासवान, प्रियंका शर्मा, प्रीति मोदनवाल, अंगद यादव, सुनील कुमार यादव, सर्वेश मिश्रा, कर्मचारीगण राजेश यादव, राबिया खातून सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व शिविरार्थी मौजूद रहे।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...