1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नीतीश कुमार कल 10वीं बार लेंगे बिहार के CM पद की शपथ, चुने गए NDA विधायक दल के नेता

नीतीश कुमार कल 10वीं बार लेंगे बिहार के CM पद की शपथ, चुने गए NDA विधायक दल के नेता

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को NDA विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बुधवार को नेता चुना गया है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के नाम का प्रस्ताव रखा था। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  10वीं बार 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को NDA विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बुधवार को नेता चुना गया है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के नाम का प्रस्ताव रखा था। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  10वीं बार 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वह थोड़ी देर में राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

NDA विधायक दल की बैठक से पहले JDU विधायक दल की बैठक में भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  को नेता चुना गया था। नई सरकार में बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया गया। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  बिहार के 19वें मुख्यमंत्री होंगे। मौजूदा विधानसभा आज भंग कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार बनेंगे बिहार के 19वें मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मौजूदा विधानसभा आज भंग कर दी जाएगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए 20 नवंबर को नई सरकार का गठन और शपथ ग्रहण अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में बीजेपी कोटे से 15-16 मंत्री, JDU से 14 मंत्री और एक मुख्यमंत्री पद, चिराग पासवान की पार्टी से 3 मंत्री और मांझी व कुशवाहा की पार्टियों से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की। बीजेपी ने 100 सीटों में से 89 और JDU ने 100 सीटों में से 85 सीटें जीतीं। लोक जनशक्ति पार्टी ने 29 में से 19, जीतन राम मांझी की पार्टी ने 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने 4 सीटें जीतीं।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर किया तंज, कहा- असम के लोग दोहरी गुलामी की सरकार को नाकार दे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...