1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of applying potato peel on skin: आलू ही नहीं इसके छिलके का इस्तेमाल से भी दूर होती हैं कई स्किन प्रॉब्लम्स

Benefits of applying potato peel on skin: आलू ही नहीं इसके छिलके का इस्तेमाल से भी दूर होती हैं कई स्किन प्रॉब्लम्स

कई लोग आलू का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए करते है। पर आलू को छिलकर इसके छिलके फेंक देते है। लेकिन क्या आप जानते है आलू के साथ साथ इसके छिलके भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of applying potato peel on skin: कई लोग आलू का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए करते है। पर आलू को छिलकर इसके छिलके फेंक देते है। लेकिन क्या आप जानते है आलू के साथ साथ इसके छिलके भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

पिंपल्स और एक्ने से परेशान हैं तो आलू के छिलकों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। आलू के छिलकों में मौजूद गुण पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाकर चेहरे पर चमक लाते है। अगर झाइयों से परेशान है तो चेहरे पर आलू के छिलके लगाने से पिंग्मेंटेशन या छाइयां कम होती है।

आलू के छिलकों का इस्तेमाल स्किन पर करने से चेहरे की झुर्ऱियों और फाइन लाइंस कम हो सकती है। साथ ही स्किन फ्रेश नजर आती है। इतना ही नहीं अगर चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो आलू का छिलका लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आलू का छिलका लगाने से डेड स्किन कम होती है और स्किन हेल्दी नजर आती है।

कुछ लोगो को चेहरे पर सूजन, जलन या रेडनेस को कम करने के लिए आलू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते है। इससे स्किन में जलन, सनबर्न में आराम मिल सकता है। अगर आप नियमित रूप से आलू के छिलकों को अपनी स्किन पर रगड़ते हैं, तो इससे स्किन की रंगत में सुधार होता है और चेहरे पर प्राकृतिक रूप से निखार आता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...