1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने वालों को अब जनता हटा रही है: तेजस्वी यादव

बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने वालों को अब जनता हटा रही है: तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी मतदान का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि, नौकरी, बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण और संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी मतदान का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि, नौकरी, बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण और संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है। अपने मतदान के प्रयोग से जनसमस्याओं को दूर एवं लोकतंत्र को मजबूत करें।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...