HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर दिया निमंत्रण

सीएम योगी आदित्यनाथ से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर दिया निमंत्रण

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि, आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि, आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, ”आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, चम्पत राय जी एवं राजेंद्र पंकज जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है। आभार! जय जय सीताराम।”

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...