HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले ओम प्रकाश राजभर, जानिए इसके पीछे की असली वजह?

UP BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले ओम प्रकाश राजभर, जानिए इसके पीछे की असली वजह?

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के खिलाफ अक्सर बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा (BJP) प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) भी मौजूद थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के खिलाफ अक्सर बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा (BJP) प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) भी मौजूद थे।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

बताया जा रहा है कि दो दिनों पूर्व उन्होंने अमित शाह (Amit Shah) से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। वहीं, अब स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विधानसभा चुनाव 2022 (assembly election 2022) से पहले स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar)  भाजपा (BJP) से फिर गठबंधन कर सकते हैंं। ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने भी कहा है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। बता दें कि, पिछड़ों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा लगातार कोशिशें कर रही है।

वहीं, अब ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) से हुई मुलाकात के बाद की राजनीतिक अटकलें लगाई जाने लगीं हैं। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) तैयारी में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वे भागीदारी संकल्प मोर्चा भी बनाए हुए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले दावा किया भा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...