सोशल मीडिया में एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में वंदे भारत में सफर के दौरान मिलने वाले खाने में कॉकरोच निकलने की बात कही गई है। इस पोस्ट कोंे भारत में यात्रानकर रहे एक पैसेंजर ने खाना ऑर्डर किया था इस खाने में कॉकरोच देख उसके होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वंदे भारत में यात्रा कर रहे इस यात्री को यह खाना आईआऱसीटीसी द्वारा दिया गया था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?
I was travelling on 1/02/2024 train no. 20173 RKMP to JBP (Vande Bharat Exp)
I was traumatized by seeing dead COCKROACH in the food packet given by them.@narendramodi @AshwiniVaishnaw @drmjabalpur @wc_railway @Central_Railway @RailMinIndia @IRCTCofficial @fssaiindia @MOFPI_GOI pic.twitter.com/YILLixgLzj— डाॅ. शुभेन्दु केशरी
(@iamdrkeshari) February 2, 2024
यात्री ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर खाने में मरे हुए कॉकरोच वाली फोटो शेयर किया है। साथ में लिखा है कि –
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
मैं 1 फरवरी 2024 को ट्रेन नंबर 20173 RKMP से JBP सफर कर रहा था। मुझे दिए गए फूड पैकेट में मरा हुआ कॉकरोच देखकर मैं सदमे में चला गया। यात्री ने कैप्शन के साथ ही इस पोस्ट को आईआरसीटीसी, रेल मंत्री और प्रधानमंत्री तक को टैग किया था। पोस्ट के सामने आने के बाद आईआरसीटीसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
वहीं आईआरसीटीसी ने इस पेसेंजर के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है कि आपके अनुभव के लिए हमें बेहद खेद है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया गया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।