HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2022 : सावन के चौथे शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की विशेष कृपा

Sawan 2022 : सावन के चौथे शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की विशेष कृपा

Sawan 4th Saturday : सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। इस महीने भगवान शंकर व माता पार्वती की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। सावन महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से भी लोगों के जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sawan 4th Saturday : सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। इस महीने भगवान शंकर व माता पार्वती की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। सावन महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से भी लोगों के जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है। सावन महीने का चौथा शनिवार 6 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। सावन मास का चौथा शनिवार तीन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

पढ़ें :- Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी की विशेष पूजा होती है, जानें बड़े मंगल क्या करना चाहिए दान

कुंभ राशि- सावन महीने के चौथे शनिवार को एक विशेष संयोग बन रहा है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में विराजमान हैं। शनिदेव के मकर राशि में विराजमान होने से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। कुंभ राशि के जातकों पर शनि का बुरा प्रभाव बहुत ही कम समय के लिए होता है। कुंभ राशि के लोग नेक, ईमानदार व धैर्यवान होते हैं। इस राशि से जुड़े जातकों को धन का अभाव कम ही होता है।

मकर राशि – मकर राशि के स्वामी भगवान शनिदेव हैं। इस वजह से शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि वालों पर रहती है। मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। मकर राशि के लोग मेहनती व उत्साही माने जाते हैं। मकर राशि के जातक भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि मकर राशि वालों पर शनिदेव का अशुभ प्रभाव कम ही पड़ता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों पर भी शनिदेव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के माने गए हैं। शनि के तुला राशि में उच्च के होने पर इस राशि के लोगों को अच्छा फल प्रदान करते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा होने से भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...