HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Operation Kaveri: ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो भी शामिल, अभी तक फ्लाइट से 231 भारतीयों को लाया गया वापस

Operation Kaveri: ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो भी शामिल, अभी तक फ्लाइट से 231 भारतीयों को लाया गया वापस

हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को भारत  वापसी के लिए जारी केंद्र सरकार के ‘ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो एयरलाइंस भी शामिल हो गया है। इंडिगो की फ्लाइट से  231 भारतीयों को वतन वापस लाया गया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Operation Kaveri: हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।भारत  वापसी के लिए जारी केंद्र सरकार के ‘ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो एयरलाइंस भी शामिल हो गया है। इंडिगो की फ्लाइट से  231 भारतीयों को वतन वापस लाया गया।

पढ़ें :- IMD Weather Forecast : यूपी के इन जिलों में तीन दिनों तक आंधी-तूफान,बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट , 12 राज्यों में भी बरसेंगे बादल

इसको लेकर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “इंडिगो #ऑपरेशन कावेरी में शामिल हुआ। जेद्दा से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 231 भारतीय। इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ, लगभग 1600 भारत के लिए पहुंचे या हवाई यात्रा की। शुभ यात्रा। हमारा मिशन जारी है।”

वहीं इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि वह भारत सरकार से सूडान में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू के लिए  ऑपरेशन कावेरी में चार्टर उड़ानों  की पेशकश की है। एयरलाइंस ने पहले ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रही निकासी में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी।

पढ़ें :- भारत का एक और बड़ा दुश्मन हैप्पी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार, 14 आतंकी हमलों में रहा शामिल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...