नई दिल्ली। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से शहबाज शरीफ सरकार (Shehbaz Sharif Government) के तख्तापलट की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच राजधानी इस्लामाबाद (Capital Islamabad) को कंटेनरों से सील किए जानें की खबरें चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस तख्तापलट का ब्लूप्रिंट रावलपिंडी में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (Army Chief General Asim Munir) तैयार कर चुके हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) की कुर्सी डगमगा रही है क्योंकि इसकी वजह उनके गृह मंत्री मोहसिन नक़वी (Home Minister Mohsin Naqvi) ही हैं। उन्होंने बगावत करते हुए शहबाज़ शरीफ सरकार (Shehbaz Sharif Government) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पढ़ें :- उप प्रधानमंत्री डार ने ईरान के विदेश मंत्री का किया स्वागत, शांति वार्ता को लेकर दोनों देशों के बीच होगी बातचीत
दूसरा कुनबा नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) का मानना है कि पाकिस्तान में जो हो रहा है, उसके पीछे कोई और ताकत है। जियो टीवी (Geo TV) के मुताबिक मंगलवार (4 अगस्त) को नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में नवाज शरीफ ने पार्टी नेताओं को मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देने की हिदायत की।
बता दें कि पाकिस्तान की शासन व्यवस्था के “ध्वस्त” होने का चौंकाने वाला बयान देने के बाद ही गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने अब एक और बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान के इतिहास के सबसे बड़े घोटाले का पता लगाने का दावा किया है। साथ ही नक़वी ने कहा कि इसमें जजों से लेकर राजनेताओं तक, सरकारी तंत्र के कई अहम हिस्से शामिल हैं। हालांकि नक़वी ने उन लोगों के नाम उजागर नहीं किए, लेकिन उनके लगातार सनसनीखेज़ बयानों ने इस अटकल को तेज़ कर दिया है कि क्या पाकिस्तान की सत्ता की बागडोर बदलने वाली है।
नक़वी का ‘स्कैम बम’ सिस्टम पर सीधा हमला
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Army Chief General Asim Munir) के करीबी माने जाने वाले नक़वी ने ज़ोर देकर कहा कि इस घोटाले के ज़िम्मेदार “हर व्यक्ति” के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। नक़वी ने पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के इतिहास में कभी इतना बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें जज, नौकरशाह, राजनेता और बैंकर सभी शामिल हों। नक़वी ने आरोप लगाया है कि पिछले 21 सालों से देश के जज, नौकरशाह, राजनेता और बैंकर रिश्वतखोरी के खेल में शामिल थे। नक़वी ने खुलेआम एलान कर दिया है कि पाकिस्तान का गवर्नेस सिस्टम पूरी तरह “कोलैप्स” हो चुका है। जो कि शहबाज सरकार पर करारा तमाचा है। मोहसिन के मुताबिक जब तक मजबूत स्ट्रक्चर तैयार नहीं किया जाएगा, तब तक पाकिस्तान की स्थिति सुधर नहीं सकती है। नकवी ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान को और प्रांतों में विभाजित किया जाए।
पढ़ें :- अमेरिका-ईरान की जंग में पाकिस्तान का मध्यस्थ बनना भारत की है डिप्लोमेसी चूक? जानें क्या बोले एक्सपर्ट
असीम मुनीर का वह मोहरा जिसने नवाज़ शरीफ की उड़ाई नींद
विश्लेषकों का मानना है कि नक़वी महज एक मंत्री नहीं, बल्कि असीम मुनीर (Asim Munir) का वह मोहरा हैं जिन्हें भविष्य के बड़े राजनीतिक रोल के लिए तैयार किया जा रहा है। अटकलें यह भी हैं कि नक़वी को असीम मुनीर (Asim Munir) के लिए वैसी ही ज़मीन तैयार करने का काम सौंपा गया है, जैसी कभी परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के दौर में हुआ था। यानी आसिम मुनीर को राष्ट्रपति और सेना प्रमुख के रूप में सर्वशक्तिमान बनाना। इस राजनीतिक हलचल ने लंदन से लेकर लाहौर तक नवाज़ शरीफ की नींद उड़ा दी है।
अंदरूनी कलह से शहबाज़ के खेमे में हाहाकार
इस अंदरूनी कलह पर शहबाज़ सरकार के वफादार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Defence Minister Khawaja Asif) ने तीखा पलटवार किया है। आसिफ ने नक़वी को ‘पावरहाउस’ बताते हुए तंज कसा कि वह खुद को प्रधानमंत्री के प्रति भी जवाबदेह नहीं समझते और कैबिनेट बैठकों से नदारद रहते हैं। आसिफ ने यहां तक कह दिया, कि अगर इतनी ताकत रखने वाला शख्स भी शिकायत कर रहा है, तो बाकी कैबिनेट सदस्यों को घर चले जाना चाहिए।
क्या पाकिस्तान में फिर तानाशाही शासन की तरफ बढ़ा ?
पढ़ें :- पाकिस्तान का बदलने वाला है नक्शा, बलूचिस्तान का अंतरिम संविधान दुनिया के सामने पेश, जिन्ना की कब्र पर साबित होगा आखिरी कील
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर (Army Chief General Asim Munir) इस समय विदेश नीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर अनियंत्रित शक्ति का आनंद ले रहे हैं। जानकार बताते हैं कि नक़वी के जरिए मुनीर ने शहबाज़ शरीफ को साफ संदेश दे दिया है कि असली बॉस कौन है? मीडिया रिपोर्ट में भू-राजनीतिक और रक्षा विश्लेषक संदीप उन्नीथन के हवाले से कहा है कि नक़वी, जिन्होंने मीडिया बैरन से पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक बनने तक का तेज़ी से सफ़र तय किया है। लंबे समय से प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। उन्हें हमेशा आसिम मुनीर (Asim Munir) का समर्थन प्राप्त रहा है और माना जाता है कि वे सेना प्रमुख के करीबी रिश्तेदार हैं। इसलिए मुनीर उनके हाथों ये खेल करवा सकते हैं।
पीओके में चुनाव प्रचार के दौरान,बिलावल भुट्टो ने दिया इमरान को साथ आने का न्यौता
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चीफ बिलावल भुट्टो (Chief Bilawal Bhutto) ने इमरान खान (Imran Khan) को साथ आने का न्यौता दिया। इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि नवाज शरीफ की पार्टी के कारण पाकिस्तान में लोकतंत्र खतरे में है। बिलावल ने कहा कि पीओके में चुनाव के बाद पाकिस्तान की जो सरकार है, उसे हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। मैं इसमें इमरान खान (Imran Khan) का साथ चाहता हूं। बता दें कि पाकिस्तान की जनता अभी काफी सरकार के खिलाफ मुखर है। बलूचिस्तान, खैबर, गिलिगित, पीओके जैसे इलाकों में जोरदार प्रदर्शन चल रहे हैं। आम नागरिक महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। रोजगार और पानी का संकट भी है।