लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना' की शुरुआत की। 1,725 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस योजना का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण का विस्तार करना और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट तथा युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ की शुरुआत की। 1,725 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस योजना का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण का विस्तार करना और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट तथा युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह योजना ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ ही युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। इसके माध्यम से युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने कहा,”गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी और गौतम बुद्ध नगर सहित 05 स्थानों पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण और रोजगार जोन विकसित करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। इन केंद्रों पर कोई भी युवा, चाहे उसने हाईस्कूल ही क्यों न पास किया हो, रोजगार की इच्छा लेकर आ सकता है। उसका पंजीकरण कर उसकी रुचि के अनुसार कौशल विकास की व्यवस्था की जाएगी और इसके बाद उसे प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।”
सीएम योगी ने कहा, “बिखरे हुए भारत को एक करने में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जो भी सरदार पटेल का अनुयायी है और उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का भाव रखता है, उसका दायित्व है कि ऐसा कोई कार्य न हो, जिससे भारत की एकता व अखंडता को कोई चोट पहुंचे। भारत आज एक है, श्रेष्ठ है और सुरक्षित भी है। ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के इस सपने को यदि किसी ने साकार किया है, तो वह हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।” उन्होंने कहा, “जनधन अकाउंट ने यह सुनिश्चित किया कि जनता के लिए भेजी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे। एक क्लिक करते ही करोड़ों लोगों के अकाउंट में पैसा पहुंच जाता है। यदि हमने किसी युवा के लिए ₹100 भेजे हैं, तो पूरे ₹100 उसके अकाउंट में पहुंचते हैं। इसमें कोई कट मनी नहीं होती है।”