जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने एक दूसरे से शादी रचा ली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर खुद की और निधि राजदान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नई जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया है।
CM Omar Abdullah journalist Nidhi Razdan : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने एक दूसरे से शादी रचा ली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर खुद की और निधि राजदान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नई जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया है। दोनों की शादी का ऐलान पहले Omar Abdullah ने किया, वहीं कुछ देर बाद निधि राजदान ने भी ये खबर आम कर दी।
इसके पहले निधि राजदान और उमर अब्दुल्ला के रिश्ते की चर्चा करीब 15 सालों से चल रही है। हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा। ऐसे में शादी की खबर सामने आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात कब हुई और इस रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई।
Omar Abdullah से जुड़ने से पहले निधि राजदान की शादी फेमस पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से हुई थी। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। हालांकि, दो साल बाद ही वर्ष 2007 में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि जम्मू कश्मीर के CM Omar Abdullah की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1994 में पायल नाथ के साथ शादी की थी। हालांकि वक्त के साथ उन दोनों का रिश्ता कमजोर होने लगा और साल 2009 में दोनों अलग रह रहे थे। अभी कुछ महीने पहले ही 31 जुलाई 2026 को उन दोनों का तलाक हो गया।
उमर अब्दुल्ला ने साल 2020 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिस पर निधि राजदान की टिप्पणी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद, अक्टूबर 2024 में उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कार्यक्रम में निधि की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी।