HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 21 April 2023: सिंह, वृश्चिक को भाग्य का साथ मिलेगा, इन्हे होगा व्यापार में लाभ

Horoscope of 21 April 2023: सिंह, वृश्चिक को भाग्य का साथ मिलेगा, इन्हे होगा व्यापार में लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आलस्य के कारण आपके काम करने की गति मंद पड़ जाएगी। पेट की तकलीफ आपको परेशान करेगी। शत्रु काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आज नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा। स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा। धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। घरेलू जीवन में विवाद या मतभेद से बचने के लिए ज्यादा समय मौन रहने से फायदा होगा। व्यापार बढ़ाने के लिए की गई मेहनत के फल के लिए इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय साझेदार के साथ भी बातचीत में संभलकर रहें। अहंकार आपमें बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ राशि 

आज आपका मन अनेक प्रकार की दिक्कतों से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा, विशेष रूप से अपनी आंख का ध्यान रखें। इस दौरान बाहर जाने से भी आपको बचना चाहिए। घर में पारिवारिक सदस्य और स्नेहीजनों की ओर से विरोध का वातावरण निर्मित होगा। आपको मौन रहकर विवाद टालने का प्रयास करना चाहिए। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। शुरू किए गए काम अधूरे रह सकते हैं, अधिक परिश्रम के बावजूद कम कामयाबी मिलेगी। वाहन धीमे चलाएं, दुर्घटना की भी आशंका है। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, वे लोग जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी। उनसे लाभ मिलेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। संतान से लाभ होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में निवेश की इच्छा रखते हैं, तो रिसर्च करके आगे बढ़ें। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपकी आमदनी भी प्रभावित होगी। आपके मित्रों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी।

कर्क राशि

आज आपके सभी काम बिना किसी अवरोध के आसानी से पूरे होंगे। काम में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा। आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। व्यापार में भी आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुले मन से घरेलू चर्चा करेंगे। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। नौकरी या व्यवसाय के लिए कहीं बाहर जाने की संभावना है। मां के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी कामों में लाभ मिलने की संभावना है। सेहत अच्छा रहेगा। योग और ध्यान को जीवन में शामिल करने का प्रयास करें। आज आपको कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है। इस समय कोई फैसला जल्दबाजी में लेना नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसाय में जुड़े मामलों में कोई मुश्किल आ सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम समय पर पूरा करने लिए आप प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार तटस्थ रहेगा। आप आज लक्ष्य पर ध्यान देंगे। धार्मिक और मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। विदेश से मित्रों या स्वजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे। किसी मंदिर या पवित्र स्थल पर जाने के संयोग बनेंगे। दोपहर के बाद स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ेगी। मानसिक अस्वस्थता और संतान की चिंता से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यवसाय में समस्या उत्पन्न हो सकती है। भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। इस दौरान यदि कोई यात्रा करते हैं, तो आपको सावधानी रखना चाहिए। मेहनत का उतना फल नहीं मिलेगा, जितना मिलना चाहिए

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशि

आज आपके लिए वाणी पर अंकुश और संयम रखना अत्यंत आवश्यक है। क्रोध के कारण परिजनों के साथ आपका मेल-जोल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में निकटता रहेगी। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके शत्रु आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहें। नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। खर्च में वृद्धि हो सकती है। आप आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि रखेंगे। आज धैर्य के साथ परिजनों से बात करें। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। आपको वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करना चाहिए। किसी भी बड़े निवेश में अभी आपको हाथ नहीं आजमाना चाहिए।

तुला राशि 

आज घूमने जा सकते हैं। मनोरंजन के लिए आप संगीत सुनेंगे या टीवी पर कोई फिल्म देखेंगे। बाहर किसी खरीदारी के लिए जा सकते हैं। आज अपनों के लिए भी पैसा खर्च करके खुश होंगे। मित्रों से मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता आपको खुशी देगी। आप किसी अच्छे अवसर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। लोगों से मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही जीवनसाथी की निकटता भी प्राप्त करेंगे। सेहत लाभ मिलेगा। तुला राशि के लोगों का मतभेद अपने जीवन साथी से बढ़ सकता है। व्यवसाय में भी नुकसान होने की आशंका बनेगी। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि

घरेलू सुख-शांति के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। निर्धारित कामकाज में आप कामयाबी प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी। आपको आर्थिक लाभ होगा। आज आमदनी के नए स्रोत भी तलाशेंगे। ननिहाल पक्ष से भी कोई अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। जरूरी चीजों पर आज धन खर्च करेंगे। अस्वस्थ व्यक्ति के सेहत में सुधार आएगा। हालांकि बाहर जाकर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए। आपके सेहत पर बुरा असर हो सकता है। विदेश से जुड़े काम में भी नुकसान हो सकता है। किसी प्रकार से उधार में रुपए ना लें।

धनु राशि

आज आपको संतान की सेहत की चिंता रहेगी। पेट की तकलीफ हो सकती है। इस दौरान आपको खाने-पीने पर कंट्रोल करना होगा। काम सफल नहीं होने पर निराशा का अनुभव होगा। आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखना चाहिए। कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद उभरकर सामने आ सकता है। कला और साहित्य में रुचि लेंगे। अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी की भावना की भी कद्र करें। हो सके तो परिजनों को भी समय दें। आपको खुद का भी ध्यान रखना होगा। वहीं प्रेम प्रसंग के मामले में बेहद सावधानी से कदम बढ़ाएं। पढ़ाई का नुकसान होगा।

मकर राशि

आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा। माता के सेहत की चिंता होगी। समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा। शरीर को आराम दें अन्यथा सेहत खराब होने की आशंका बनी रहेगी। मित्रों से नुकसान होने की आशंका है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर भी किसी से विवाद हो सकता है। ध्यान से रहें। आपकी माता का सेहत खराब हो सकता है। आपको जमीन-जायदाद के काम में हानि हो सकती है। प्रोफेशनल मामलों में भी बेहद ध्यान से काम करें।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कुंभ राशि

आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। उनके साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य खुलेगा। दाम्पत्य आनंद की अनुभूति होगी। आत्मविश्वास कमजोर होगा। किसी करीबी के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपस में विवाद बढ़ सकता है।

मीन राशि

आज आपको खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। किसी के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभरकर सामने आएंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करना पड़ेंगे। खाने- पीने में लापरवाही से सेहत खराब होने की आशंका रहेगी। छात्रों के लिए समय थोड़ा मुश्किल कह सकते हैं। एकाग्र होने में दिक्कत आएगी। आपको वाणी का दोष हो सकता है। आप गलत बोलकर किसी का दिल तोड़ सकते हैं। आप ज्यादातर समय चुप रहने का प्रयास करें। धन अधिक खर्च होगा और पैतृक संपत्ति में हानि हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...