1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाह हुए लोग , टूटा उर्वशी रौतेला-सारा अली खान का दिल, मांगी दुआ

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाह हुए लोग , टूटा उर्वशी रौतेला-सारा अली खान का दिल, मांगी दुआ

मंगलवार को  उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जहां  उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया. धराली गांव और हर्षिल आर्मी कैंप के ऊपर दो बड़े लैंड स्लाइड हुए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. घटना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने ने भी शोक व्यक्त किया  

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

मंगलवार को  उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जहां  उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया. धराली गांव और हर्षिल आर्मी कैंप के ऊपर दो बड़े लैंड स्लाइड हुए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. घटना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने ने भी शोक व्यक्त किया

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

हादसे से दुखी उर्वशी रौतेला 

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौलेता उत्तराखंड, रहने वाली हैं. वो बादल फटने की घटना से टूट गई हैं  इस आपदा को लेकर  को लेकर उन्होंने कहा कि मैं हरिद्वार की बेटी हूं. उत्तराखंड का हर पत्थर, हर नदी मेरी आत्मा में समाई हुई है. खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ को देख. मुझे ऐसा दर्द हो रहा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है

सारा अली खान का टूटा दिल

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उत्तराखंड त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.सभी की सुरक्षा, ताकत और जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं.

पढ़ें :- पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...