Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. रोम में फिर दिखी ‘मेलोडी’ की बॉन्डिंग, पीएम मोदी को मेलोनी ने खुद घुमाया कोलोसियम, कार में साथ किया सफर

रोम में फिर दिखी ‘मेलोडी’ की बॉन्डिंग, पीएम मोदी को मेलोनी ने खुद घुमाया कोलोसियम, कार में साथ किया सफर

By Harsh Gautam 
Updated Date

New delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं। राजधानी रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गई है।

पढ़ें :- अफ्सलाउटडाइक डैम पहुंचे पीएम मोदी, बोले- नीदरलैंड का वाटर मैनेजमेंट पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है

रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने साथ में डिनर किया। इसके बाद मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम की ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध धरोहर कालीजीयम का दौरा कराया। दोनों नेताओं ने साथ में कार से सफर भी किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कार में साथ सफर करते हुए पीएम मोदर और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर चर्चा करने का अवसर मिला। उन्होंने मशहूर कोलोसियम का दौरा भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई और वह आगे होने वाली औपचारिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित हैं, जिनका मकसद भारत और इटली की दोस्ती को और मजबूत करना है।

 

यह पहला मौका नहीं है जब मोदी और मेलोनी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले साल 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान मेलोनी द्वारा पोस्ट की गई “Good friends at COP28” सेल्फी काफी वायरल हुई थी। इसके बाद 2024 में इटली के अपुलिया में हुए G7 Summit के दौरान “मेलोडी टीम की तरफ से हैलो” वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

वहीं, जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “वेलकम टू रोम,माई फ्रेंड!” उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 2023 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच यह आठवीं मुलाकात है। मार्च 2023 में मेलोनी की भारत यात्रा और नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के बाद दोनों देशों के संबंधों में लगातार मजबूती आई है। इस दौरे के दौरान दोनों नेता “संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29” के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही रक्षा सहयोग, आतंकवाद की फंडिंग रोकने और नई रणनीतिक साझेदारियों को लेकर अहम फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Advertisement