1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi Net Worth: चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा; इतने करोड़ बैंक में जमा

PM Modi Net Worth: चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा; इतने करोड़ बैंक में जमा

PM Modi Net Worth: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट से पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल करते हुए इलेक्शन कमीशन के सामने अपने संपत्ति का ब्योरा पेश किया। चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी की कुल संपत्ति (PM Modi Net Worth) 3,02,06,889 रुपये है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी। उनकी ओर से बताया गया है कि 31 मार्च 2024 तक उनके पास 52,920 रुपये कैश थे, इसमें से 28,000 रुपये उनके द्वारा चुनावी खर्च के लिए निकाले गए, जबकि बचत खाते, एफडी समेत तमाम डिपॉजिट 2.85 करोड़ रुपये है। इसमें एसबीआई की गांधीनगर ब्रांच में खुले बैंक खाते में 73,304 रुपये और चुनाव क्षेत्र वाराणसी स्थित एसबीआई खाते में 7000 रुपये जमा हैं।

पीएम के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC Deposite) 9,12,000 रुपये है। इसके अलावा पीएम मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 2,67,750 रुपये लाख रुपये बताई गई है। उनके के पास घर या जमीन जैसी कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। न ही पीएम मोदी के पास कोई वाहन है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी साल 2014 से लगातार देश के पीएम की कुर्सी संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO Office) के अनुसार, भारत के प्रधानमंत्री का वेतन करीब 20 लाख रुपये सालाना होता है। इसका मतलब है कि पीएम मोदी की सैलरी प्रतिमाह लगभग 2 लाख रुपये के आसपास है। इस सैलरी में बेसिक पे के अलावा डेली अलाउंस, सांसद भत्ता समेत अन्य कई भत्ते शामिल हैं।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...