1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. PM मोदी आज पहुंचेंगे देहरादून; 38वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी आज पहुंचेंगे देहरादून; 38वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Uttarakhand 38th National Games: पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार शाम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर पीएम मोदी शाम 6 बजे देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi Uttarakhand 38th National Games: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज मंगलवार शाम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर पीएम मोदी शाम 6 बजे देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

जानकारी के अनुसार, 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह (38th National Games Opening ceremony) से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में ऋषिकेश-हरिद्वार, शारदा कॉरिडोर और बद्रीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद पीएम खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Dehradun) में आयोजित उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। समारोह में राज्य के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन प्रधानमंत्री को मशाल सौंपेंगे। जिसके बाद राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रही 35 टीमों के एथलीटों की परेड होगी। इस दौरान उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। बता दें कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आज यानी 28 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 11,340 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...