1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पीएम मोदी के पोस्ट से मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, आतंकवाद के स्पॉन्सर ने दिया बेशर्म बयान

पीएम मोदी के पोस्ट से मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, आतंकवाद के स्पॉन्सर ने दिया बेशर्म बयान

भारत की एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया, लेकिन मैच के बाद का माहौल जश्न की जगह विवादों में उलझ गया। टीम इंडिया (Team India) ने ट्रॉफी पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (PCB Chairman Mohsin Naqvi) से लेने से इनकार कर दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप (Asia Cup)  का खिताब जीत लिया, लेकिन मैच के बाद का माहौल जश्न की जगह विवादों में उलझ गया। टीम इंडिया (Team India) ने ट्रॉफी पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (PCB Chairman Mohsin Naqvi) से लेने से इनकार कर दिया।

पढ़ें :- 'ये लोग देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं...' CM योगी ने विधानसभा में की कांग्रेस यूथ के प्रदर्शन की कड़ी निंदा

वहीं, भारतीय टीम की इस जीत के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाइयां। अब उनके इस ट्वीट पर मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने तय प्रोटोकॉल का पालन करने से इनकार कर दिया और भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी और मेडल देने के लिए स्टेज पर अड़े रहे। नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ट्रॉफी और मेडल लिए बिना ही स्टेडियम से लौट गई।

लेकिन, ये विवाद थमा नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया था और इस पर मोहसिन (Mohsin Naqvi) ने अब एक्स पर तीखा बयान देते हुए लिखा, कि अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन और खेल की मूल भावना का अपमान करता है।

पढ़ें :- VIDEO : यूथ कांग्रेस AI Summit में जमकर काटा हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट उतारकर 'PM is Compromised' के लगाए नारे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...