1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. प्रखर गुप्ता, बोले-‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ हिस्टॉरिकल ड्रामा का लेवल ही ऊपर ले जाने वाला है, शो आज से होगा ऑन एयर

प्रखर गुप्ता, बोले-‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ हिस्टॉरिकल ड्रामा का लेवल ही ऊपर ले जाने वाला है, शो आज से होगा ऑन एयर

सोनी का शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’,(Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) आज से शुरू हो रहा है।  प्रखर गुप्ता ने प्रोमो पर दी अपनी राय! आने वाला टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan)  हिस्टॉरिकल ड्रामा का लेवल ही ऊपर ले जाने वाला है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : सोनी का शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’,(Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) आज से शुरू हो रहा है।  प्रखर गुप्ता ने प्रोमो पर दी अपनी राय! आने वाला टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan)  हिस्टॉरिकल ड्रामा का लेवल ही ऊपर ले जाने वाला है। इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और पृथ्वीराज चौहान जैसी लेजेंडरी शख्सियत की कहानी की वजह से शो को लेकर पहले से ही काफी बज़ और एक्साइटमेंट है। इसी बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच इंडियन पॉडकास्टर प्रखर गुप्ता ने शो का प्रोमो देखने के बाद अपनी बात रखी है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

प्रखर गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि पाकिस्तान ने अपने एक मिसाइल का नाम मोहम्मद गौरी के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी भूमि और मूल्यों का प्राकृतिक उत्तराधिकारी है, जबकि पाकिस्तान एक परजीवी और रिएक्शनरी राज्य है, जिसे अपनी ही उत्पत्ति की समझ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा:

ये शो 12वीं सदी के राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan)  की ज़िंदगी को दिखाता है, जो अपनी बहादुरी और मोहम्मद गौरी के आक्रमणों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय इतिहास की जड़ों से जुड़े इस शो में मेकर्स ने सेट, कॉस्ट्यूम, डायलॉग और युद्ध के सीन तक हर चीज़ को असली और भव्य बनाने की पूरी कोशिश की है।

‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan)  भारत के सबसे महान योद्धा राजाओं में से एक को समर्पित एक शानदार ट्रिब्यूट होगा। ये शो 4 जून 2025 यानी आज से सोनी टीवी (Set India) पर प्रसारित होने जा रहा है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...