1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला, बोले-2024 की लड़ाई किसी राज्य के नतीजों से तय नहीं होंगे

प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला, बोले-2024 की लड़ाई किसी राज्य के नतीजों से तय नहीं होंगे

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वहां पर सरकार बना ली है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। भाजपा की इस सफलता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जादू की चर्चा फिर होने लगी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वहां पर सरकार बना ली है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। भाजपा की इस सफलता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जादू की चर्चा फिर होने लगी है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

अब कहा जा रहा है कि 2024 में भाजपा का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, इससे चुनावी रणनीतिकार प्रशां​त किशोर (Prashant Kishor) सहमत नहीं हैं। वो इसे लेकर कुछ और ही सोच रहे हैं।

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने ट्वीट कर लिखा है कि, भारत के लिए असली लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और भविष्य का निर्धारण भी तभी होगा। 2024 की लड़ाई किसी राज्य के नतीजों से तय नहीं होंगे। साहेब भी यह जानते हैं! इसलिए विपक्ष पर एक निर्णायक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए वह राज्य के परिणामों से माहौल बना रहे हैं।

यह काफी चालाकी वाला प्रयास है, लेकिन इस तरह की झूठी बातों में न तो फंसें और न इसका हिस्सा बनें। बता दें कि, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पीएम मोदी के खिलाफ अक्सर आवाज उठाते रहते हैं।

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...