HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब सरकार के नये मंत्रीमंडल ने लिया शपथ, जानें किसको मिली मान कैबिनेट में जगह

पंजाब सरकार के नये मंत्रीमंडल ने लिया शपथ, जानें किसको मिली मान कैबिनेट में जगह

पंजाब में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को ही ले ली है। आज उनके 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलायी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को ही ले ली है। आज उनके 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलायी। मान कैबिनेट में 9 पुरुष समेत 1 महिला मंत्री ने शपथ लिया। चंडीगढ़ में राजभवन में मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया।

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास

मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह इतो, लाल सिंह कटरौचक, विजय सिंघला, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर, लालजीत सिंह भुल्लर और हरजोत सिंह बैन्स शामिल हैं। बैन्स मान कैबिनेट के सबसे युवा सदस्य हैं। कैबिनेट में एक मात्र महिला बलजीत कौर हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...