HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राबड़ी देवी ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा, बोलीं- नीतीश कुमार को खा जाएंगे ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी व अशोक चौधरी

राबड़ी देवी ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा, बोलीं- नीतीश कुमार को खा जाएंगे ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी व अशोक चौधरी

बिहार विधानमंडल (Bihar Legislature) के बजट सत्र के दौरान आठवें दिन बुधवार को जमकर गरमा गरमी देखी गयी। विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) के बीच तीखी नोक झोंक हुई। उसके बाद विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार विधानमंडल (Bihar Legislature) के बजट सत्र के दौरान आठवें दिन बुधवार को जमकर गरमा गरमी देखी गयी। विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) के बीच तीखी नोक झोंक हुई। उसके बाद विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। खुद राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने भी नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सदन के बाहर कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) औपर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)   का कान भर रही है। उनकी पार्टी के कुछ नेता भी सीएम को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग मिलकर नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) को का जाएंगे।

पढ़ें :- VIDEO-अब राबड़ी देवी पर उखड़े नीतीश कुमार, बोले- इनके पति जब टूट गए, तब पत्नी को बना दिया सीएम

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  के पीछे पांच छह नेता लगे हुए हैं जो उन्हें सिखाते, पढ़ाते रहते हैं। वे भाजपा (BJP) के गोद में चले गए हैं और बीजेपी (BJP) के नेता सीएम का कान भर रहे हैं। उनकी पार्टी जदयू के भी कुछ नेता भी भड़काने में लगे हैं।

राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  बीजपी (BJP) के रिमोट से चल रहे हैं। खुद सरकार नहीं चला रहे बल्कि सारा पावर बीजेपी और आरएसएस (RSS)को दे दिया है। इसीलिए राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है।

 

राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये लोग सीएम का कान फूंकते रहते हैं। ये लोग नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  को खा जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ने सिर्फ मेरा अपमान नहीं किया है बल्कि बिहार की सभी महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  को उनकी पार्टी के लोग ही अपमानित कर रहे हैं।

पढ़ें :- BJP ने JDU को दिया जोर का झटका, बिहार में कौन होगा CM चुनाव बाद संसदीय बोर्ड तय करेगा, राबड़ी देवी ने दी ये प्रतिक्रिया

गुस्से में राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  अपमानित किया और लगातार यह काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बिहार में गुंडा का राज आ गया है। सदन और सदन बाहर महिलाओं का अपमान और उनके साथ अत्याचार हो रहा है। इस पर रोक लगना चाहिए। इसमें सरकार में शामिल नेता भी आ गए हैं। राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ मौजूद राजद नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इससे पहले नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बीच विधान परिषद में तीखी बहस हुई। राबड़ी देवी (Rabri Devi)  ने कहा कि बिहार में कुछ काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। इस पर नीतीश कुमार ( Nitish Kumar)  भड़क गए। उन्होंने कहा कि गलत बात कर रहे हैं। आरजेडी के राज में कुछ नहीं हुआ। हम लोग आए तो महिलाओं के लिए कितना काम किए। हम लोगों ने महिलाओं को फिफ्टी परसेंट रिजर्वेशन दिया। राबड़ी देवी (Rabri Devi) की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब इनके पति हट गए तो इनको सीएम बना दिया। इनके राज में लड़कियां पांचवीं से ज्यादा नहीं पढ़ पाती थीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...