1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “हर घर जल योजना” पर राघव चड्ढा ने सरकार को घेरा, पूछा-क्यों तय लक्ष्य का मात्र 50 फ़ीसदी काम ही हो पाया है?

“हर घर जल योजना” पर राघव चड्ढा ने सरकार को घेरा, पूछा-क्यों तय लक्ष्य का मात्र 50 फ़ीसदी काम ही हो पाया है?

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इन सबके बीच राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार को घेरते हुए “हर घर जल योजना” पर सवाल पूछा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इन सबके बीच राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार को घेरते हुए “हर घर जल योजना” पर सवाल पूछा।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने बड़ी धूम धाम से “हर घर जल योजना” की शुरुआत की थी और वादा किया था कि 2022 तक देश के ग्रामीण क्षेत्र के हर घर को नल से पानी मिलेगा। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि सिर्फ़ 52% घरों तक ही नल से पानी पहुंचा है। मैंने आज संसद में जल मंत्री से सवाल पूछा कि तय लक्ष्य के 2 साल बाद तक भी ये कार्य अधूरा क्यों है? क्यों तय लक्ष्य का मात्र 50 फ़ीसदी काम ही हो पाया है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...