1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, पूछा-20,000 करोड़ अडानी की शेल कंपनियों में किसके हैं?

राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, पूछा-20,000 करोड़ अडानी की शेल कंपनियों में किसके हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 20,000 करोड़ अडानी की शेल कंपनियों में बेनामी पैसे किसके हैं? इससे पहले भी राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर चुके हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र सरकार (Central government) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 20,000 करोड़ अडानी की शेल कंपनियों में बेनामी पैसे किसके हैं? इससे पहले भी राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर चुके हैं। बता दें कि, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद वो लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

बता दें कि, मंगलवार को राहुल गांधी राहुल गांधी  ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘20,000 करोड़ अडानी की शेल कंपनियों में बेनामी पैसे किसके हैं- प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं! 2000 sq km ज़मीन चीन ने छीन ली, जगहों के नाम भी बदल रहे-प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं! प्रधानमंत्री जी, आख़िर इतना डर क्यों?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...