1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी और उनकी टीम…संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी और उनकी टीम…संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, लगभग 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश को अपमानित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला दलित मुस्लिम कार्ड, सीएम ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ी, भाजपा को मिल सकता है फायदा

उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों पहले ही एक्स पर एक नया ​फीचर आया है। इसके जरिए आप जान सकते हैं कि जो अकाउंटधारी है, वो किस देश का है अर्थात उसकी लोकेशन क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका आधारित है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट भी आयरलैंड में आधरित है लेकिन अब इन्होंने इसे बदलकर इंडिया कर दिया है।

संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं। वे केवल जेन-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस में काम का बंटवारा है, इनके लोग अलग-अलग देशों में बैठकर भारत में नरेटिव सेट कर रहे हैं। वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।

 

पढ़ें :- 1 अप्रैल मोदी सरकार और BJP के लिए 'लूट' का दिन बन गया : कांग्रेस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...