HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है : अनिल विज

राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है : अनिल विज

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को अपने परिवार के इतिहास के बारे में भी जानकारी नहीं है, जिसके कारण वह हम दो हमारे दो की बात कह रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि हम दो हमारे दो का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने ही दिया था।

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं

हमारा नारा तो सबका साथ सबका विकास है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने चीन पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार बाद देश को अपमानित करते हैं। हमारी सेना और सैन्य शक्ति को डिमोरलाइज करते हैं। जो कुछ यह बोलते हैं उससे लगता है कि यह भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि चीन के प्रवक्ता हैं।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:भाजपा का कार्यकर्ता और युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है -शलभ मणि 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...