1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार और सरकार जाएंगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार और सरकार जाएंगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत

नई दिल्ली: कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल ने शनिवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी, और फिर लोकतंत्र को ठीक करने का काम शुरू होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली: कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल ने शनिवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी, और फिर लोकतंत्र को ठीक करने का काम शुरू होगा।

पढ़ें :- PM मोदी बने 'ओदी', ज्ञानेश का नाम 'गुन्नू'! सोशल मीडिया पर बदले जाएंगे बड़े नेताओं के नाम, आखिर क्यों कोडवर्ड में बात कर रहे CJP नेता?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “ज्ञानेश कुमार जाएँगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।” उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों के सामने दिए गए अपने भाषण का एक वीडियो क्लिप भी X पर टैग किया।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार से भी बड़ी समस्या है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना ज़रूरी है। यह ऐसी बात है जिसके लिए लड़ना और जान देना भी सही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अगर विपक्ष ने पिछले कुछ दिनों की तरह ही दबाव बनाए रखा, तो सरकार गिर जाएगी।

उन्होंने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों से कहा था कि विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है और अब वह डरी हुई है। बता दें कि  विपक्ष का यह आक्रामक रुख चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद सामने आया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...