LPG Cylinder Crisis : देश भर में LPG सिलेंडर संकट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दूसरे विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं घबराने की ज़रूरत नहीं, लेकिन वह खुद एपस्टीन फाइल और अडानी केस की वजह से घबराए हुए हैं।

संसद परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन वह खुद बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए लग रहे हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।’ शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने LPG संकट पर कहा, “लोग पहले से ही संकट का सामना कर रहे हैं और हम सदन में उनकी चिंताओं को उठा रहे हैं। LPG सिलेंडर की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं और इसकी कमी है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, ‘घरेलू सप्लाई को सीमित मात्रा में वितरित किया जा रहा है और रेस्टोरेंट और होटल जैसे कमर्शियल यूज़र्स का कहना है कि उन्हें बंद करना पड़ सकता है। गैस पर निर्भर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर भी असर पड़ रहा है। सरकार ने एनर्जी सिक्योरिटी से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं दिखाई है, जबकि भारत दूसरे देशों पर निर्भर है।’