Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of eating raisins: फेफड़ों और पेट की दिक्कतों में आराम देता है मुनक्का, इस तरह से खाने के होते है गजब के फायदे

Benefits of eating raisins: फेफड़ों और पेट की दिक्कतों में आराम देता है मुनक्का, इस तरह से खाने के होते है गजब के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating raisins: किशमिश जैसा दिखने वाला मुनक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह न सिर्फ स्किन के लिए बल्कि पित्त और कफ जैसी दिक्कतों में भी फायदा करता है। मुनक्का (raisins) की तासीर गर्म होती है। यह पेट और फेफड़ों के रोगो में भी फायदा करता है।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

डेली दस से बारह मुनक्के  (raisins) धोकर रात में भिगो दें और सुबह उठ कर इसके बीजों को निकाल कर अच्छी तरह से चबा चबा कर खाएं। तीन हफ्ते तक इस तरह से मुनक्के का सेवन करने से खून साफ होता है और नकसीर में भी आराम पहुंचाता है।

इसके अलावा भुने हुए मुनक्के (raisins) में लहसुन मिलाकर खाने से पेट में रुकी गैस बाहर निकलती है औऱ कमर दर्द में आराम मिलती है। मुनक्के का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। शरीर पुष्ट होता है। साथ ही मुनक्का में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे हिमोग्लोबिन खून के लाल कण को बढ़ाता है।

जिन लोगो को चक्कर आने की दिक्कत होती है वो चार से पांच मुनक्के भिगोकर खाने से चक्कर आना बंद हो जाता है।
अगर खांसी आ रही हो तो पांच मुनक्के (raisins) लेकर बीज हटा दें और इसे तवे पर भून लें। इसमें कालीमिर्च का पाउडर मिलाकर इन्हें चूस कर चबा लें। खांसी में आराम मिलेगा।

पढ़ें :- Video-अगर कफ बांधते हुए कर रहे हैं ये गलती तो बीपी की रीडिंग सही नहीं आएगी : डॉ. कीर्ति शर्मा
Advertisement