1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प ने EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 से पर्दा उठा दिया है। इसे कंपनी की सबसे बड़ी और Flagship adventure bike के तौर पर पेश किया गया है। ये

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hero Xpulse 450 :  हीरो मोटोकॉर्प ने EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 से पर्दा उठा दिया है। इसे कंपनी की सबसे बड़ी और Flagship adventure bike के तौर पर पेश किया गया है। ये मोटरसाइकिल एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ आती है। आइए जानते हैं हीरो की इस बाइक की खास बातें।

पढ़ें :- EICMA 2026 : हार्ले डेविडसन ने 350cc इंजन के साथ पेश की अपनी सबसे सस्ती बाइक, मिलेंगे धांसू फीचर, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

इंजन और परफॉर्मेंस
नई Xpulse 450 में 421 cc का लिक्विड-कूल्ड, Single-cylinder engine लगाया गया है। यह इंजन 9,100 rpm पर 46.7 hp की पावर और 7,500 rpm पर 38 Nm का टॉर्क देता है। तुलना करें तो Xpulse 210 में 24.6 hp की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क मिलता है। यानी नई बाइक में पावर और टॉर्क दोनों काफी ज्यादा हैं।

हार्डवेयर
बाइक के आगे 43 mm KYB कार्ट्रिज टाइप USD फोर्क दिया गया है, जिसमें 225 mm का ट्रैवल मिलता है। यह Xpulse 210 के मुकाबले 15 mm ज्यादा है।

सस्पेंशन
इसके सस्पेंशन को 22 अलग-अलग स्टेप में एडजस्ट किया जा सकता है। इससे राइडर अपनी जरूरत और रास्ते के हिसाब से सस्पेंशन सेट कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी पीछे के सस्पेंशन की पूरी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि इसमें मोनोशॉक सेटअप मिलेगा, जिसमें कंप्रेशन और रिबाउंड को एडजस्ट करने का विकल्प होगा।

ऐपल कार प्ले
इस बाइक में 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर आप एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले को एक्सेस कर पाएंगे। बाइक के सभी फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- Hero VIDA UBX Electric Motorcycle: Hero ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida UBX, जानें रेंज और कीमत के साथ फीचर्स

ब्रांड ने साफ बताया है कि हीरो एक्सपल्स 450 पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...