दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने EICMA 2026 मोटर शो में अपना नया और सबसे छोटा एडवेंचर स्कूटर Honda ADV 125 पेश किया है। यह स्कूटर कंपनी के बड़े मॉडल ADV 160 की तुलना में अधिक किफायती और बजट-फ्रेंडली विकल्प के रूप में लाया गया है। वहीं इंजन, माइलेज, स्टोरेज और फीचर्स को ध्यान में रखकर इसे राइडर्स के लिए पेश किया है।
Honda ADV 125 : दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने EICMA 2026 मोटर शो में अपना नया और सबसे छोटा एडवेंचर स्कूटर Honda ADV 125 पेश किया है। यह स्कूटर कंपनी के बड़े मॉडल ADV 160 की तुलना में अधिक किफायती और बजट-फ्रेंडली विकल्प के रूप में लाया गया है। वहीं इंजन, माइलेज, स्टोरेज और फीचर्स को ध्यान में रखकर इसे राइडर्स के लिए पेश किया है।
• इंजन: इसमें 125cc का लिक्विड-कूल्ड eSP+ SOHC 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो करीब 12.5 PS की पावर पैदा करता है।
• माइलेज: WMTC मोड के अनुसार इसका माइलेज लगभग 47.6 kmpl है।
• टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 97 kmph है।
• स्टोरेज और रेंज: इसमें 29 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और लगभग 385 km की रेंज मिलती है।
• फीचर्स: इसमें 5-इंच की TFT डिस्प्ले, स्मार्ट की (Smart Key) और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
‘सिटी एडवेंचर’
होंडा ने 2017 में X-ADV के साथ ‘सिटी एडवेंचर’ कॉन्सेप्ट की शुरुआत की थी। यह एक ऐसा स्कूटर है जिसका लुक और फील एडवेंचर बाइक जैसा है। यूरोप में ADV350 ने इस रेंज के ग्राहकों का दायरा और बढ़ाया और अब ADV125 इसी सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। होंडा ने इसके कॉन्सेप्ट को “बियॉन्ड बाउंड्रीज, एन एक्सक्लूसिव अर्बन एक्सप्लोरर” (सीमाओं से परे, एक खास अर्बन एक्सप्लोरर) नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि वे A1 लाइसेंस धारकों को एक ऐसा विकल्प देना चाहते हैं जो आम कम्यूटर स्कूटरों से कहीं ज्यादा दमदार और आकर्षक हो।